अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे कांगे्रस नेता गोविंद गोयल ने  प्रजातंत्र को बचाने और विधायकों को सद्बुद्धि हेतु किया हवन


अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे कांगे्रस नेता गोविंद गोयल ने 
प्रजातंत्र को बचाने और विधायकों को सद्बुद्धि हेतु किया हवन


भोपाल, 


प्रदेश कांगे्रस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल बीते दो दिन से पुरानी विधानसभा मिंटो हाल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समीप अन्न-जल त्यागकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने प्रदेश में चल रहे राजनैतिक घटनाक्रम और प्रजातंत्र को बचाने तथा दलबदल करने वाले विधायकों को सद्बुद्धि और सद्भाव के लिए सैकड़ांे कांगे्रस के कार्यकर्ता की मौजूदगी में आज दोपहर 12 बजे से सद्बुद्धि यज्ञ (हवन) किया। 
श्री गोयल ने कहा कि देश और प्रदेश के चंद भाजपाई नुमाइंदे प्रदेश में पुनः सत्ता पाने के लिए इतने लालायित हैं कि वे प्रदेश की जनता और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने के लिए अपनी सभी सीमाओं को लांघ कर जनता द्वारा चुने हुए विधायकों को लालच देकर, उन पर दबाव बनाकर उन्हें दलबदल करने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जो प्रजातंत्र और जनता का घोर अपमान है। 
अनशन पर बैठे श्री गोयल ने कहा जो विधायकगण महज एक व्यक्ति विशेष के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगा रहे हैं, ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करे, वे सद्भाव के मार्ग पर चलकर प्रजातंत्र को मजबूती प्रदान करंे, अपने लाखों कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों के विकास के लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें और प्रदेश में पिछले 15 वर्षों 2003 से 2018 तक रहे भाजपा शासन में व्याप्त कुशासन को जड़ से समाप्त करने में कमलनाथ सरकार का पूरे पांच साल तक साथ दें।
श्री गोयल ने कहा कि शहीद भगतसिंह, असफाक उल्ला खां, चंद्रशेखर आजाद, टंट्या भील, विरसा मुण्डा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे महान नेताओं द्वारा देश के लिए अपनी कुर्बानी दी, उन महान नेताओं को याद करते हुए उन्हांेने यह भी कहा कि जो विधायक अपने स्वार्थ अथवा लालच के लिए दलबदल की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया जाए। अन्यथा लोकतंत्र पर से जनता का विश्वास हमेशा के लिए उठ जाएगा।  
श्री गोयल ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार प्रदेश की प्रगति के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, हम सबको मिलकर उनका साथ देना चाहिए, ताकि प्रदेश और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सके।     
श्री गोयल के साथ आज जाहिद खान, सज्जन सिंह परमार, टी.आर. गेहलोत, हीरालाल, आशीष श्रवण, मोहन मालवीय, चेतन साहू, राकेश सिहोते, मो. सरवर खान, जसवंत सिंह यादव, आकाश खरे, अनिल अहिरवार सहित सैकड़ों कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ (हवन) में आहूतियां दी।  
          


Popular posts
कान्हावाड़ी में बनेगी अनूठी नक्षत्र वाटिका, पूर्वजों की याद में लगायेंगे पौधे* *सांसद डीडी उइके एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नागर ने कान्हावाड़ी पहुँचकर किया स्थल निरीक्षण
Image
मध्यप्रदेश के मेघनगर (झाबुआ) में मिट्टी से प्रेशर कुकर बन रहे है
Image
अगर आप दुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे
Image
एक ऐसी महान सख्सियत की जयंती हैं जिन्हें हम शिक्षा के अग्रदूत नाम से जानते हैं ।वो न केवल शिक्षा शास्त्री, महान समाज सुधारक, स्त्री शिक्षा के प्रणेता होने के साथ साथ एक मानवतावादी बहुजन विचारक थे। - भगवान जावरे
Image
रायसेन में डॉ राधाकृष्णन हायर सेकंडरी स्कूल के पास मछली और चिकन के दुकान से होती है गंदगी नगर पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही