गेहूँ चने के पैसे नहीं मिलने और मक्के की सही कीमत के लिए बैतुल जिला किसान काँग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

सम्मानिय मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी सादर प्रणाम। आप किसानों से क्यों झुठ बोल रहे हो। अभी तक गेहूं चने का पैसा नहीं दिया गया है। मक्का बेदाम 1000 /-बिक रहा है। समर्थन मुल्य पर खरीदारी करने के लिए मापदंड के अनुसार अनाज खरीदारी की है। FAQसे हट के किसानों के अनाज को बेइज्जती से अपमानित करके किसान को वापस किया गया है। किसानों के बार बार सचेत करने पर भी आपके द्वारा हमाल तुलाई तौलकाटे नहीं बढायें गया था। जिसके चलते किसानो को 4-5दिन तक भुखे प्यासे खरीदी केंद्र पर रहना पडा। तब घर खेती के काम प्रभावित हुए हैं। आप का ध्यान मात्र म प्र के 24 सिटो पर है। प्रदेश पर होता तो FAQ से वंचित किसानो को भी समर्थन मुल्य पर लाभ मिलता।मप्र शासन की भारी लापरवाही से जो अनाज सड गया वह भी बच गया होता। एक एक माह से अधिक हो गया है हम किसानों को गेहूं चने का पैसा नहीं दिया गया है। हम किसानों को उधारी क्रय में फिर कर्जदार बनाने में आपकी सरकार का हाथ है। मप्र में जब 15 साल पहले BJPकी सरकार नहीं थी किसान अपना अनाज गेहूं चना अपने घर में रखते थे। जब भी वाजिब दाम मार्केट में आता था तब बेचता था। हमेंशा किसान को अच्छे दाम मिलते थे। तब किसान आत्महत्या नहीं करते थे। आपके सरकार का किसान विरोधी इस तरह के कार्यक्रम से भिखारि बन गया है। अगर आप गेहूं चने का पैसा देने के लिए तैयार नहीं हो तो हमें हमारी उपज वापस कर दो। धन्यवाद।


Popular posts
भगवान पार ब्रह्म परमेश्वर,"राम" को छोड़ कर या राम नाम को छोड़ कर किसी अन्य की शरण जाता हैं, वो मानो कि, जड़ को नहीं बल्कि उसकी शाखाओं को,पतो को सींचता हैं, । 
Image
अगर आप दुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे
Image
बैतूल पाढर चौकी के ग्राम उमरवानी में जुआ रेड पर जबरदस्त कार्यवाही की गई
Image
ग्राम बादलपुर में धान खरीदी केंद्र खुलवाने के लिये बैतूल हरदा सांसद महोदय श्री दुर्गादास उईके जी से चर्चा करते हुए दैनिक रोजगार के पल के प्रधान संपादक दिनेश साहू
Image
मध्यप्रदेश के मेघनगर (झाबुआ) में मिट्टी से प्रेशर कुकर बन रहे है
Image